Chandauli: Fake waybills and invoices exposed; tanker loaded with 25,000 liters of illegal diesel seized.

चन्दौली : फर्जी बिल्टी और इनवॉइस का भंडाफोड़, 25 हजार लीटर अवैध डीजल से भरा टैंकर पकड़ाया

उत्तर प्रदेश
  • नवीन मंडी के पास थाना चन्दौली पुलिस ने की छापेमारी, एक चालक गिरफ्तार और 7 नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज
  • पेट्रोल पंप के स्टॉक रजिस्टर में मिली 13,986 लीटर डीजल की भारी हेराफेरी

| The News Times | चन्दौली : जनपद में अवैध कारोबार और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में थाना चन्दौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 लीटर अवैध हाई स्पीड डीजल से भरे एक टैंकर को पकड़ा है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर एनएच-2 हाईवे स्थित नवीन मंडी परिसर के पास की गई। पुलिस ने मौके से टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कुल 7 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी बिल्टी और इनवॉइस के जरिए हो रही थी ढुलाई :
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए टैंकर (संख्या MH 43 AF 3359) में कूटचित (फर्जी) बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल के माध्यम से अवैध रूप से डीजल ले जाया जा रहा था। मामले की विस्तृत और गहन जांच के दौरान ‘मेसर्स आइडियल सर्विस सेंटर’ नामक पेट्रोल पंप के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की पड़ताल की गई, जिसमें 13,986 लीटर डीजल का भारी अंतर और गंभीर हेराफेरी पकड़ी गई।

जिलाधिकारी के आदेश पर हुई सख्त कार्रवाई :
मामले की गंभीरता को देखते हुए चन्दौली जिलाधिकारी के अनुमति और आदेश के अनुपालन में थाना चन्दौली पर मु.अ.सं.-493/2026, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (1955) के तहत 7 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगलपुर निवासी टैंकर चालक अवधेश कुमार (पुत्र राम सजीवन) को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी :
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली, हाईवे मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, हेड कांस्टेबल सागर यादव, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *