Case of rape of a five-year-old girl: Accused took her to a secluded spot under the pretext of getting her firecrackers; case registered.

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला : पटाखा दिलाने के बहाने एकांत में ले गया था आरोपी, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली (मुगलसराय) : मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी। सोमवार को परिजनों के पूछने पर उसने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

छठ पूजा के दौरान हुई घटना :
जानकारी के मुताबिक, रविवार को छठ पूजा के अवसर पर बच्ची की मां बगल के घर में पूजा में शामिल होने गई थीं, जबकि पिता किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर गांव के ही एक युवक ने बच्ची को पटाखा दिलाने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर उसे एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की।

तलाश के दौरान मिला सुराग, सोमवार को खुला राज :
काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए परिजन एकांत स्थान पर पहुंचे, जहां बच्ची आरोपी युवक के साथ मिली और काफी घबराई हुई थी। अगले दिन सोमवार को जब परिजनों ने प्यार और विश्वास से बच्ची से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला :
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक मुग़लसराय अर्जुन सिंह ने घटना के बारे में बताया कि परिजनों की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *