- दानापुर रेल मंडल ने जारी किया आदेश
- 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- घर से निकलने से पहले यात्री जरूर चेक कर लें अपनी ट्रेन का स्टेटस
| The News Times | चन्दौली / पटना : दिल्ली जाने का प्लान बना रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने चार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। दानापुर रेल मंडल (DRM Danapur) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशनों से ही निरस्त रहेंगी।
ये ट्रेनें की गई हैं रद्द :
रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, वे सभी 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होकर 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली थीं। इनमें निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:
- 20801 मगध एक्सप्रेस
- 12309 राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
- 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
- 22361 राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
यात्रियों को सलाह :
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि वे इन तारीखों में दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ऑनलाइन स्टेटस या रेलवे पूछताछ केंद्र से जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”



