CBI Raid : डीडीयू मंडल में और हो सकते हैं तबादले, अब अधिकारी के बाबुओं पर नजर

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : डीडीयू मंडल कार्यालय में सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी ने रेलवे विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सीबीआई ने इस कार्यवाही के दौरान दो अधिकारियों सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में करीब सौ अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो तबादले यह कारवां जारी रहेगा, अभी और अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होने बाकी हैं। बताया गया कि मंडल के चर्चित अधिकारियों के बाबुओं (क्लार्क) के तबादला होने अति आवश्यक है। क्यों कि घूसखोरी व भ्रष्टाचार का खेल यही से प्रारंभ होता है।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

सीबीआई की कार्रवाई के बाद मंडल कार्यालय में अचानक सन्नाटा पसर गया है। सीबीआई के दोबारा आने के बाद मंडल के अधिकारियों के मानो हलक सुख गए हों। इस छापेमारी के बाद पिछले दो दिनों में मंडल के करीब सौ अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। यह सिलसिला थमने वाला नहीं है, और भी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले होंने के आसार हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, तबादले की प्रक्रिया में खासतौर पर उन बाबुओं की सूची बनाई जा रही है, जो कथित रूप से घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

वहीं नगर में सीबीआई की छापेमारी के बाद घूसखोरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अधिकारियों के बाबू (क्लर्क) विभाग में भ्रष्टाचार के पहले पड़ाव के रूप में काम करते हैं, और इनका तबादला बेहद आवश्यक है ताकि विभाग की कार्यप्रणाली को सही दिशा दी जा सके। मंडल कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें आसानी से देखी जा रही है। क्योंकि इस जांच से जुड़े विभागों में भी छानबीन की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, मंडल कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में भी भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं और वहां भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह स्थिति कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि बड़े स्तर पर हो रही जांच से पूरे मंडल में प्रशासनिक माहौल में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *