| The News Times | चंदौली : माननीय न्यायालय के सख्त रुख और पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल को चंडीगढ़ स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।
वर्ष 2022 में बरामद हुई थी 4010 लीटर अवैध शराब :
मामला वर्ष 2022 का है, जब सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस, आबकारी विभाग और जीएसटी (GST) सचल दल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा ट्रक (PB11AX9295) पकड़ा गया था। इस कार्रवाई में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ले जाई जा रही 450 पेटी (लगभग 4010 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में सैयदराजा थाने में मुकदमा संख्या 192/2022 दर्ज कर जांच की जा रही थी। आरोपी कपिल देव वर्मा इस वारदात के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस विभाग द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
चंडीगढ़ से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तारी :
सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनामी आरोपी अपने गृह जनपद चंडीगढ़ में मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक रामकुमार दुबे व आरक्षी गोविंद मिश्रा की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सेक्टर 52 (थाना सेक्टर 36) स्थित उसके आवास के बाहर दबिश देकर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह कानूनी सजा और गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीमथानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उ0नि0 रामकुमार दुबे, का0 गोविंद मिश्रा (थाना सैयदराजा)
पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




