Nationwide cyber fraud network involving over 100 mule accounts busted; two cunning members of the gang, spread across 16 states, arrested.

100 से अधिक म्यूल खातों वाले देशव्यापी साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 16 राज्यों में फैले गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : जनपद में साइबर अपराध और फर्जी (Mule) बैंक खातों के जरिए देशव्यापी वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अलीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात वीआईपी गेट मुगलसराय (डीआरएम ऑफिस के पास) से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से जाली आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

16 राज्यों तक फैले नेटवर्क का खुलासा :

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार देश के 16 राज्यों से जुड़े हैं। वर्तमान में चिन्हित 17 म्यूल खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कुल 76 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जिनमें करीब ₹29 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से मिले दस्तावेजों के त्वरित मिलान में ही ₹7.20 लाख से अधिक की ठगी के सीधे प्रमाण मिले हैं।

फर्जी आधार कार्ड से खोलते थे खाते :

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी नवादा, बिहार) और अमन शर्मा (निवासी सकलडीहा, चंदौली) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस की पकड़ से बचने के लिए स्थानीय पते वाले कूट रचित (एडिटेड) आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे।

अमन शर्मा क्षेत्र के सीधे-सादे लोगों को झांसा देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था और उनके डेबिट कार्ड व सिम कार्ड एकत्र करता था। इसके बाद नीतीश कुमार इन खातों की किट बिहार के नवादा निवासी मुख्य सरगना सोनू सिंह को भेजता था, जहाँ से देश भर में लोन फ्रॉड, डिलीवरी पार्सल भुगतान और यूपीआई धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।


मामले से जुड़ा विवरण :

विवरणजानकारी
गिरफ्तार अभियुक्त1. नीतीश कुमार (30 वर्ष), नवादा (बिहार)
2. अमन शर्मा (27 वर्ष), सकलडीहा (चंदौली) |
बरामदगी08 बैंक खाता दस्तावेज, 05 पासबुक, 01 चेकबुक, 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम कार्ड, 02 जाली आधार कार्ड, 03 स्मार्टफोन |
पंजीकृत मामलेमु0अ0सं0 0496/2026 (धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) BNS व 66D IT Act) |
गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह (थाना अलीनगर), उप-निरीक्षक अभिषेक शुक्ला (साइबर सेल) व टीम |

पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *