- अपनी इंद्रीयों को परमात्मा को समर्पित करना ही गोवर्धन लीला – अखिलानन्द
- रासलीला आध्यात्मिक दृष्टि से काम के विनाश की लीला – अखिलानन्द
.TheNewsTimes |. चंदौली : स्थानीय शाहकुटी के समीप श्रीकाली मंदिर मे चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस व्यासपीठ से सत्संग करते हुए श्रीभागवत् व श्री मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय अखिलानन्द जी महाराज ने अपने उद्बोधन मे माखन लीला गोवर्धन व रासलीला का दर्शन कराते हुए कहा कि प्राकृतिक जीव माखन लीला को माखन चोरी लीला कहते हैं। लेकिन जिन्हे हम ईश्वर मानते हैं वे चोरी कैसे कर सकते हैं। आंतरिक दृष्टि से भगवान गौ पालक हैं। तो गौ से ही दुग्ध माखन आदि प्राप्त होते है। जो कर के रूप मे कंस को दिया जाता था। भगवान ने विचार किया गौ का पालन हम ग्वाल बाल करते हैं। तो उसका फल भी उन्हे ही प्राप्त होना चाहिए जिसके फलस्वरूप भगवान द्वारा माखन चोरी लीला की जाती है। गोवर्धन लीला का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान भक्त के भीतर अभिमान नहीं देख सकते जब इंद्र को अपने इंद्रत्व का अभिमान हुआ तो भगवान को गोवर्धन लीला करनी पड़ी। और उन्होनें उक्त लीला करके प्रकृति की पूजा करायी। लीला आध्यात्मिक दृष्टि से गो का अर्थ इंद्रीय से है अर्थात अपनी इंद्रीयों को परमात्मा को समर्पित करना ही गोवर्धन लीला है।
दूसरे भाव से देखा जाय तो गो का अर्थ गौ से है अर्थात गौ का संवर्धन ही गोवर्धन लीला है। रास पर चर्चा करते हुए कहा कि रासलीला जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही रास है सांसारिक जीव रास मे काम का दर्शन करता है। लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से रासलीला काम के विनाश की लीला है। क्योकि रासमंडल मे जितनी गोपिकाए हैं वह कोई साधारण मनुष्य नहीं बल्कि ऋषि रूपी गोपिकाएं हैं। यजमान के रूप में यज्ञनारायण सिंह व पूनम सिंह व शैलेश तिवारी रहे।
कथा श्रवण करने वालों में मुख्य रूप से उपेन्द्र सिंह,पी एन सिंह, संजय अग्रवाल, दिनेश सिंह,बृजेश सिंह, संतोष पाठक, मनोज श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, कन्हैया जायसवाल,बंटी सिंह, आलोक पाण्डेय, मिथलेश मिश्रा, अतुल दूबे, सुमित सिंह, विकास चौबे,बेचन पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया । इसके पूर्व महाराज जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शशी शंकर सिंह और श्री सेवा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व संस्कार भारती के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष /जिलाध्यक्ष सतीष जिंदल को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर आशीष प्रदान किया।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। पिछले 13 वर्षों की पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”