| The News Times | चंदौली : पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन व धीना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत धीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वर्ष 2018 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व लैंगिक अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अभियुक्त अरबाज नट उर्फ खबरी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
वर्ष 2018 से पुलिस को दे रहा था चकमा :
मामला वर्ष 2018 का है, जब धीना थाने में आरोपी के खिलाफ नाबालिग को भगा ले जाने व पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं (मु.अ.सं. 04/2018) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर इसके विरुद्ध धारा 174-A IPC के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की लंबे समय से गिरफ्तारी न होने पर पुलिस विभाग द्वारा उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जमानिया बॉर्डर के पास घेराबंदी कर पकड़ा :
13 अगस्त 2026 को धीना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महुजी तिराहा, जमानिया बॉर्डर से 300 मीटर पहले सघन चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा करने पर वह पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पुलिस से बचने के लिए पिछले 8 सालों से छिपकर रह रहा था और सुरक्षा के लिहाज से बिहार से तमंचा खरीदकर लाया था। गिरफ्तारी करने वाली टीमप्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उ0नि0 पतई राम, उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा, का0 अमित मिश्रा, का0 अमित दुबे। पुलिस द्वारा अभियुक्त को अदालत में पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




