DM takes a strict stance over negligence in voter revision work in Mughalsarai; reprimands the SDM.

मुगलसराय में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, एसडीएम को लगाई फटकार

राष्ट्रीय

| The News Times | चंदौली : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आयोजित विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिवस पर रविवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मुगलसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची में नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने से जुड़े कार्यों में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी खासे नाराज दिखे।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

एसडीएम को फटकार, काम में तेजी लाने के निर्देश :
निरीक्षण के क्रम में बीएलओ व लेखपालों के कार्यों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम मुगलसराय को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अन्य स्थानों पर बेहतर कार्य हो रहा है, जबकि यहां काम सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। डीएम ने एसडीएम मुगलसराय को पुनरीक्षण कार्य की धीमी गति में सुधार लाने और मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।

लापरवाही जारी रहने पर होगी कठोर कार्रवाई :
जिलाधिकारी ने लेखपालों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बीएलओ को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *