Chandauli Shaken by Tragedy: Tractor Loaded with Soil Crushes Motorcyclists; One Dies on the Spot, Second Referred to Varanasi

हादसे से दहला चंदौली: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा वाराणसी रेफर

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। शुक्रवार की रात अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के पास एक तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण भिड़ंत में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

दावत से घर लौट रहे थे दोस्त :
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय कोतवाली के चतुर्भुजपुर निवासी नंदू यादव (48 वर्ष) और उनके साथी डब्बू यादव (45 वर्ष) कैली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी कुरहना अंडरपास के पास पीछे से आ रही मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि नंदू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल की स्थिति गंभीर, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी :
हादसे की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घायल डब्बू यादव को तुरंत भोगवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है।

सीसीटीवी से फरार हत्यारे चालक की खोज :
वारदात के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश सुरु कर दी है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कातिल वाहन और उसके ड्राइवर की शिनाख्त करने में जुटी है।

इलाके में तनाव और गुस्सा :
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर बिना किसी डर के अत्यधिक गति में चलते हैं, जो राहगीरों के लिए मौत का सबब बन रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऐसा नहीं कि यह कोई पहली घटना है जिसमें मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से कोई बड़ी दुर्घटना हुई हो। इसके पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके मिट्टी लदी गड़िया फर्राटे भरते रहते हैं। जिसमे कई ट्रैक्टर के चालक नाबालिक भी होते हैं। जिला प्रशासन या पुलिस चाहे तो इन सब पर अंकुश लगाया जा सकता है। जिससे आम जान-माल का खतरा कम हो सके। लेकिन पुलिस या प्रशासन ऐसा क्यों नहीं कर रही इसका जवाब हम आप सभी पर छोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *