Chandauli: Husband and wife consume poison following a domestic dispute; wife dies, husband in critical condition.

Chandauli : घरेलू कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश
  • मुंबई से दो दिन पहले ही लौटा था पति, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

| The News Times | चन्दौली : कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के बाद एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 23 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय पति की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

20 दिन पहले ही गया था मुंबई :
जानकारी के अनुसार, सराय छोटू गांव निवासी अजय यादव (26 वर्ष) रोजगार के सिलसिले में करीब 20 दिन पहले मुंबई गया था। वह बीते दो दिन पूर्व ही मुंबई से अपने घर वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कथित रूप से जहरीला पदार्थ गटक लिया।

परिजनों में मचा कोहराम :
कुछ ही देर बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे, तब परिजनों को इस बात की भनक लगी। बदहवास परिजन तुरंत दोनों को नजदीकी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद सपना (23 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अजय यादव की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में है।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच :
घटना की भनक लगते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह से पारिवारिक और घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मायके पक्ष और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *