Pandit Deendayal Upadhyay Junction: Sewage-Laden Water Leaking from Deluxe Toilet; Risk of Infection Spread Increases

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: डीलक्स शौचालय से बह रहा मलयुक्त पानी, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

उत्तर प्रदेश

| The News Times | मुग़लसराय : रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधा के नाम पर बनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) का डीलक्स शौचालय अब बड़ी मुसीबत का कारण बन गया है। शौचालय से निकलने वाला मलयुक्त गंदा पानी स्टेशन परिसर से बाहर जीटी रोड तक फैल रहा है, जिससे इलाके में गंभीर संक्रमण फैलने की आशंका पैदा हो गई है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क पर बह रहा सीवेज, राहगीरों का चलना दुश्वार :
स्टेशन के गेट संख्या एक से होकर मलयुक्त गंदा पानी लगातार बह रहा है। यह गंदा पानी सड़क के रास्ते मुख्य जीटी रोड तक फैल गया है। हालत यह है कि यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और रेल यात्रियों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया, तो नगर के लोग किसी बड़ी बीमारी या महामारी की चपेट में आ सकते हैं।

खाने-पीने की दुकानों पर मंडरा रहा खतरा :
हैरानी की बात यह है कि जिस बिल्डिंग में यह डीलक्स शौचालय स्थित है, उसी परिसर में खाने-पीने की कई दुकानें भी मौजूद हैं। यहाँ चाय, पेटीज, ब्रेड टोस्ट जैसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं।

  • भारी संख्या में रेल यात्री और स्थानीय लोग यहाँ चाय और नाश्ते के लिए रुकते हैं।
  • मलयुक्त पानी और गंदगी के ठीक बगल में खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
  • संक्रमण की आशंका के बावजूद यहाँ सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

नगर पालिका प्रशासन सख्त, दी चेतावनी :
मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने डीलक्स शौचालय पर मौजूद स्टाफ को सख्त लहजे में चेतावनी दी।

“इस विषय मे उन्होंने बताया उन्होंने कि शौचालय से निकलने वाले गंदे पानी से आमजन को बेहद परेशानी हो रही है, इससे संक्रमण फैलने का नही खतरा है, यदि जल्द से जल्द गंदे पानी की निकासी और सफाई का इंतजाम नहीं किया गया, उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं स्थानीय नागरिकों ने रेल प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि यात्रियों की सेहत को देखते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान तुरंत निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *