| The News Times | चंदौली : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। इसी क्रम में आज भदोही सांसद डॉ बिनोद कुमार बिंद ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ मिठाई बाँटकर जीत की खुशियाँ मनाई गईं।
इस दौरान भाजपा सांसद डॉ बिनोद कुमार बिंद ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई है। साथ ही कहा कि विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, देश के विकास और सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़त और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब केवल विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी।
चुनावी परिणामों का प्रभाव :
हाल ही में आए चुनावी नतीजों ने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। जहाँ असम में भाजपा की ‘हैट्रिक’ ने उत्तर-पूर्व में पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया है, वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी के बढ़ते जनाधार ने विपक्ष को कड़ी चुनौती दी है। पुडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन के प्रदर्शन को विकासोन्मुख राजनीति की जीत बताया जा रहा है।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




