Chandauli: Railway worker killed after being hit by a freight train at DDU Yard.

Chandauli : डीडीयू यार्ड में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

उत्तर प्रदेश
  • जीटीआर ब्रिज के पास हादसा, जांच में जुटी जीआरपी

| The News Times | चंदौली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेलवे यार्ड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से 32 वर्षीय रेलकर्मी सर्वेश कुमार की मौत हो गई। हादसा जीटीआर ब्रिज के पूर्वी छोर के समीप उस वक्त हुआ जब वे ड्यूटी के दौरान यार्ड क्षेत्र में मौजूद थे। घटना के बाद रेलवे महकमे और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के कई विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों में मचा कोहराम :
मृतक सर्वेश कुमार मूल रूप से बिहार के दानापुर के रहने वाले थे। वे डीडीयू स्थित रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के क्वार्टर संख्या-438 में अपनी पत्नी रिंकी और पांच वर्षीय बेटी नूपुर के साथ रहते थे। हादसे की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसा या आत्महत्या? हर पहलू की जांच जारी :
प्रारंभिक जांच के अनुसार मौत मालगाड़ी से कटने के कारण हुई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि सर्वेश गलती से मालगाड़ी की चपेट में आए या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। जीआरपी ने घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर दी है। आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *