Chandauli: Hawala connection or something else? ₹43 lakh found on a train!

Chandauli : हवाला कनेक्शन या कुछ और? ट्रेन में मिले 43 लाख!

क्राइम

| The News Times | चन्दौली : रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अवैध रूप से ले जाए जा रहे कैश के मामलों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ और जीआरपी (GRP) ने चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से भारी-भरकम नकदी बरामद की है। शुरुआती जांच में मामला सीधे तौर पर हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिसके बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

संदिग्ध हालत में मिला बैग और भारी रकम :
जानकारी के अनुसार, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ट्रेन में नियमित चेकिंग और सुरक्षा जायजा ले रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12393 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास मौजूद पिट्ठू बैग व सामान की तलाशी ली गई। जैसे ही बैग खोला गया, अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। बैग के भीतर करीब 43 लाख रुपये की नकदी छुपाई गई थी। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

संतोषजनक जवाब नहीं दे सका यात्री :
जीआरपी ने जब यात्री से इतनी भारी मात्रा में नगद रकम होने और उसके वैध कागजात या स्रोत (Source of Income) के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई भी पुख्ता दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रुपए के संबंध में कोई स्पष्ट ब्योरा न मिलने पर शक और गहरा गया कि यह रकम किसी अवैध लेनदेन का हिस्सा है।

हवाला नेटवर्क से जुड़े हैं तार?
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ अवर जीआरपी ने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब इस बात की गहनता से छानबीन की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे किस ठिकाने या व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा था। प्रारंभिक पड़ताल में इसके तार हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आयकर विभाग (Income Tax Department) और अन्य खुफिया एजेंसियां भी इस सिंडिकेट के तह तक पहुंचने के लिए सक्रिय हो गई हैं।

आगे की कार्रवाई जारी :
फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी ने बरामद की गई पूरी नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बीती रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में चेकिंग चल रही थी। जिसमें जनरल कोच में एक संदिग्ध युवक देखा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिट्ठू बैग में कैश है। जब उसकी तलाशी ली गई तो बैग से कुल 43 लाख रुपए बरामद हुए, पूछताछ के दौरान युवक के पास से किसी भी प्रकार का नगदी के संबंध में वैध कागजात नहीं मिला। कैश को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सपोर्ट कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *