| The News Times | न्यूज़ डेस्क : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक कर्मचारियों की आगामी देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने घोषणा की है कि तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान ग्राहकों से किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों के लिए देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान बैंक शाखाओं का कामकाज पूरी तरह ठप रहने की संभावना है। ग्राहकों को नकदी (कैश) की कोई समस्या न हो, इसलिए एसबीआई ने यह विशेष छूट दी है।
किसी भी बैंक के एटीएम से मुफ्त निकासी :
सामान्य दिनों में आरबीआई के नियमों के तहत तय मुफ्त मासिक सीमा (फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट) समाप्त होने के बाद दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क देना पड़ता है। लेकिन हड़ताल के इन तीन दिनों (28, 29 और 30 सितंबर) के दौरान एसबीआई ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैश निकाल सकेंगे।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी सुचारू :
बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं :
- YONO App & YONO Business
- इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
- UPI और WhatsApp बैंकिंग
- एटीएम सेवाए

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




