| The News Times | मुग़लसराय : रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधा के नाम पर बनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) का डीलक्स शौचालय अब बड़ी मुसीबत का कारण बन गया है। शौचालय से निकलने वाला मलयुक्त गंदा पानी स्टेशन परिसर से बाहर जीटी रोड तक फैल रहा है, जिससे इलाके में गंभीर संक्रमण फैलने की आशंका पैदा हो गई है।
सड़क पर बह रहा सीवेज, राहगीरों का चलना दुश्वार :
स्टेशन के गेट संख्या एक से होकर मलयुक्त गंदा पानी लगातार बह रहा है। यह गंदा पानी सड़क के रास्ते मुख्य जीटी रोड तक फैल गया है। हालत यह है कि यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और रेल यात्रियों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया, तो नगर के लोग किसी बड़ी बीमारी या महामारी की चपेट में आ सकते हैं।
खाने-पीने की दुकानों पर मंडरा रहा खतरा :
हैरानी की बात यह है कि जिस बिल्डिंग में यह डीलक्स शौचालय स्थित है, उसी परिसर में खाने-पीने की कई दुकानें भी मौजूद हैं। यहाँ चाय, पेटीज, ब्रेड टोस्ट जैसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं।
- भारी संख्या में रेल यात्री और स्थानीय लोग यहाँ चाय और नाश्ते के लिए रुकते हैं।
- मलयुक्त पानी और गंदगी के ठीक बगल में खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
- संक्रमण की आशंका के बावजूद यहाँ सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
नगर पालिका प्रशासन सख्त, दी चेतावनी :
मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने डीलक्स शौचालय पर मौजूद स्टाफ को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
“इस विषय मे उन्होंने बताया उन्होंने कि शौचालय से निकलने वाले गंदे पानी से आमजन को बेहद परेशानी हो रही है, इससे संक्रमण फैलने का नही खतरा है, यदि जल्द से जल्द गंदे पानी की निकासी और सफाई का इंतजाम नहीं किया गया, उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं स्थानीय नागरिकों ने रेल प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि यात्रियों की सेहत को देखते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान तुरंत निकाला जाए।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




