Patna : पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

बिहार राजनीति राष्ट्रीय

पटना : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का सोमवार के देर रात निधन हो गया। सुशील कुमार मोदी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उनका इलाज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा था। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने इस बीमारी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था। उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी सहित बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित आवास पर लाया जाएगा।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

सुशील मोदी ने तीन अप्रैल को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा था कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। पीएम को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

PM Modi ने की संवेदना व्यक्त :

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा …. पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने जताया दुःख :

लालू यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा ….. पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

गिरिराज सिंह ने जताया दुख :

हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील मोदी जी का निधन हो गया है। यह हम सभी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
बिहार भाजपा और बिहार को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को भाजपा और बिहार कभी नहीं भूलेगा।
इस कठिन समय में उनके परिवारऔर उनको चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।
ॐ शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *