Durg Bus Accident : 40 मजदूरों से भरी बस खदान में गिरी, 15 की मौत

राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। अभी 15 घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Watch Video – Click here

छत्तीसगढ़ में हुआ बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी।

ऑनलाइन मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह मंगलवार रात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ‘मुरुम’ मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 से अधिक लोगों को लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई। शुरुआत में दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में अस्पताल में चार और लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग बस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि – दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

शहर के पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई और फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई, जब पीड़ित एक डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा :

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS पहुंचे। पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। वे लगभग 20 वर्षों से इसी समय निकल रहे हैं लेकिन आज बस फिसल गई और खाई में गिर गई। एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जिसके कारण ऐसा हुआ।

बस हादसे पर डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि कुम्हारी में केडिया डिस्टिलर्स के मजदूरों को ले जा रही एक बस रात करीब 8.30 बजे खाई में गिर गई। 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर है। मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। आरोपियों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *