Chandauli : 26वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नगर पालिका इंटर कॉलेज रहा प्रथम स्थान पर

उत्तर प्रदेश

चंदौली : 26वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 25 विद्यालय के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 60 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता 9-10 सितंबर 2024 को नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।

IMG-20250222-WA0003
Sanmati devi punyatithi 18 march
previous arrow
next arrow
Shadow

इस प्रतियोगिता में 25 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रथम स्थान, आठ गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए बेसिक शिक्षा दूसरे स्थान पर और सात गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया और सभी खिलाड़ियों को खेल हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जनपद के जनपदीय सचिव महेंद्र कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता ,सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक बंसराज, सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा के मोती लाल, प्रिया सिंह, विवेकानंद पांडे, अपरबल, देवेंद्र यादव आदि लोगों उपस्थित रहे प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल प्रवक्ता अरुण कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *