- बिहार से लाकर स्थानीय क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था आरोपी; DFCCIL ट्रैक के पास से बैग में भरा गांजा बरामद
| The News Times | चंदौली : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है। टीम ने DFCCIL रेलवे लाइन के समीप से 7.424 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतरप्रांतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त अपने हैंड बैग और पिट्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहा था।
सकलडीहा का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी :
पुलिस अधीक्षक चंदौली के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी अलीनगर गगनराज सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 27 जुलाई को RPF से मिले सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस व RPF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान उत्सव सिंह (28 वर्ष), पुत्र रवीन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम खड़ेहरा (थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली) के रूप में हुई है।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा :
कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी उत्सव सिंह ने स्वीकार किया कि वह पड़ोसी राज्य बिहार से सस्ती दरों पर गांजा लाकर चंदौली और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था। फुटकर बिक्री से उसे भारी मुनाफा होता था।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज :
अलीनगर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 469/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सफलता पाने वाली पुलिस व RPF टीम :
अलीनगर पुलिस – थाना प्रभारी गगनराज सिंह, चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर उ0नि0 पंकज सिंह, चौकी प्रभारी भूपौली उ0नि0 अमित सिंह। RPF टीम – एसआई संतोष कुमार (CIB/DDU), उ0नि0 जावेद इकबाल (मानसनगर), स0उ0नि0 सतीश कुमार सिंह और हे0का0 विनोद कुमार यादव (CIB/DDU)।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




