Chandauli : 15.5 लाख के गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

चंदौली : जिले की नौगढ़ पुलिस चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से 61 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15.50 लाख रुपए बताई गई। इसके साथ ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नौगढ़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। ऐसे में कौवाघाट पुल के पास से चेकिंग करते समय एक स्कार्पियो से दो बोरी में कुल 61 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ गाड़ी में बैठे दोनों तस्करों की गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मामले में NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। 

वहीं पूछताछ के दौरान तस्करों की पहचान मोन्टी जादौन और गोल्डी सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई। उन्होंने यह भी बताया गया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है, और उसको लेकर वाहन से अलीगढ व बुलन्दशहर ले जाकर उचे दामों पर बेच देते है। जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है। अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।  हम लोगो का गिरोह है। जिसके साथ मिलकर हम काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *