Chandauli : संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया जौहर

उत्तर प्रदेश

चंदौली : संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संकुल सहजौर का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर पर संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी नियमताबाद मनोज कुमार यादव ने शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में संकुल सहजौर के सभी विद्यालयों ने प्रतिभा किया प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीक्षा शर्मा, प्राथमिक विद्यालय मवई कला एवं द्वितीय स्थान जूली, कंपोजिट विद्यालय भुगवार ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ऋतु, प्राथमिक विद्यालय मवई कला एवं द्वितीय स्थान सोनाली, प्राथमिक विद्यालय लोहारा ने प्राप्त किया है।

उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर दौड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आकांक्षा यादव कंपोजिट विद्यालय भुगवार एवं द्वितीय स्थान खुशी खातून पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर ने प्राप्त किया 400 मी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खुशी पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर एवं द्वितीय स्थान कंपोजिट कंपोजिट विद्यालय सहजौर ने प्राप्त किया 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शिवानी कंपोजिट विद्यालय भुगवार एवं द्वितीय स्थान सोनम पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर ने प्राप्त किया बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अविनाश कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर प्रथम एवं द्वितीय स्थान अंगद चौहान कंपोजिट विद्यालय सहजौर ने प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आलम शाह कंपोजिट विद्यालय सहजौर एवं द्वितीय स्थान आसिफ अली पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर में प्राप्त किया कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय छमिया प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय मवई कला द्वितीय स्थान प्राप्त किया कबड्डी उच्च प्राथमिक वर्ग में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर एवं द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय सहज और ने प्राप्त किया को को प्राथमिक वर्ग बालक में प्रथम मवई कला एवं द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय छमिया ने प्राप्त किया।

खो-खो उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर एवं द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय सहजौर ने प्राप्त किया। लंबी कूद उच्च प्राथमिक वर्ग में खुशी पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान नीलू कंपोजिट विद्यालय सहजौर ने प्राप्त किया लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान आसिफ अली पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर एवं द्वितीय स्थान विक्की कुमार कंपोजिट विद्यालय सहजौर ने प्राप्त किया।

गोला फेक उच्च प्राथमिक एस्टर बालक वर्ग में प्रथम स्थान राहुल कुमार कंपोजिट विद्यालय छमिया एवं द्वितीय स्थान आसिफ अली पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर में प्राप्त किया सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मवई कला एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियन शील्ड प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में जिला व्यायाम शिक्षक एवं उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को मेडल वितरित किया गया प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जयराम प्रसाद, सहायक अध्यापक रामाज्ञा शर्मा, नागेंद्र कुमार, राजकुमार जायसवाल, आरपी रामदुलार यादव, खेल शिक्षिका पुष्पा राय, अनुदेशिका प्रतिभा सिंह संगीता कुमारी, प्रशांत यादव, मनोज कुमार तिवारी, दिनेश नारायण सिंह, सुखराम शर्मा, सुबोध कुमार, सुनीता तिवारी, वंदना वर्मा, आरती गुप्ता, प्रीति नारायण, अंशु यादव, आशा यादव, प्रिया सिंह, आशा देवी एवं खेल अनुदेशक प्रमोद कुमार नवीन, सुदामा प्रसाद, जमील अहमद, अजीत कुमार, अमन कुमार यादव पूरे खेल को संपन्न कराने में सराहनीय योगदान दिया प्रतियोगिता का सफल संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर के सहायक अध्यापक सफात अली ने किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मवई कला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवपुर के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *