DDU GRP in-charge, in plain clothes, beats shopkeeper with a stick; CCTV captures 'the power of the uniform'

डीडीयू जीआरपी प्रभारी ने सादे कपड़ों में दुकानदार पर भांजा डंडा, सीसीटीवी में कैद हुई ‘वर्दी की हनक’

उत्तर प्रदेश

| The News Times | पीडीडीयू नगर (चन्दौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। अभी होली के दिन सर्कुलेटिंग एरिया में हुए दो गुटों के खूनी संघर्ष की गूँज शांत भी नहीं हुई थी कि प्रभारी निरीक्षक (SHO) का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जीआरपी प्रभारी सादे कपड़ों में एक पान-मसाला दुकानदार पर जमकर डंडा भांजते और सामान तोड़ते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बेहद आक्रोश में हैं। वे सादे ड्रेस में हाथ में डंडा लिए एक गुमटीनुमा दुकान पर पहुँचते हैं और बिना कुछ कहे या कानूनी प्रक्रिया अपनाए, ताबड़तोड़ डंडे चलाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान दुकानदार का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो जाता है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्षेत्राधिकार से बाहर ‘दबंग’ स्टाइल कार्रवाई?
हैरानी की बात यह है कि जिस दुकान पर यह कार्रवाई की गई, वह कथित तौर पर जीआरपी के कार्यक्षेत्र से बाहर बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जीआरपी प्रभारी के पास अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इस तरह की ‘दबंगई’ करने का कानूनी अधिकार है? दुकानदार इस घटना से बेहद डरा हुआ और क्षुब्ध है।

खूनी संघर्ष की ‘किरकिरी’ का गुस्सा दुकानदार पर?
नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों और स्थानीय लोगों का मानना है कि होली के दिन जंक्शन परिसर में दो गुटों के बीच सरेआम हुए खूनी संघर्ष के वायरल वीडियो ने जीआरपी पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी कराई थी। आरोप लग रहे हैं कि जंक्शन परिसर में आतंक का पर्याय बने नशाखोरों पर लगाम कसने में नाकाम रही जीआरपी का गुस्सा अब गरीब दुकानदारों पर निकल रहा है। अपनी छवि बचाने की कोशिश में प्रभारी निरीक्षक का यह रवैया उल्टा पड़ता दिख रहा है।

नगत के लोगों में तीखी प्रतिक्रिया :
वीडियो वायरल होने के बाद चन्दौली रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों से लोग कार्रवाई की उम्मीद लगाए हैं। उनका कहना है कि क्या खाकी का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है या सरेआम अपनी हनक दिखाकर दहशत पैदा करना? बहरहाल, अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग जीआरपी प्रभारी पर क्या एक्शन लेता है।

देखें वीडियो : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *