Good Work: Killer of grocer Omprakash Singh arrested

Good Work : किराना व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह का कातिल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार बाजार में व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या था मामला ?
दरअसल शुक्रवार की अल सुबह नोनार तुलसी आश्रम निवासी प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह प्रतिदिन की तरह तुलसी आश्रम से अमडा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। टहलने के दौरान ही, अज्ञात हमलावर ने उन पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया और सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे जिले के व्यापारी सकते में आ गए थे और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।

वहीं इस मामले में पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए महज 24 घंटे में ही हत्यारे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में सकलडीहा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गहन छानबीन और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों ने इस सफल अनावरण के लिए टीम की सराहना की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, व.उ.नि. वरुणेन्द्र कुमार राय, उ.नि. लक्ष्मीकान्त मिश्र, हे.का. सतीश कुमार यादव और का. रोहित कुमार गौड़ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *