सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस गोवर्धन व रासलीला का दर्शन

उत्तर प्रदेश
  • अपनी इंद्रीयों को परमात्मा को समर्पित करना ही गोवर्धन लीला – अखिलानन्द
  • रासलीला आध्यात्मिक दृष्टि से काम के विनाश की लीला – अखिलानन्द

.TheNewsTimes |. चंदौली : स्थानीय शाहकुटी के समीप श्रीकाली मंदिर मे चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस व्यासपीठ से सत्संग करते हुए श्रीभागवत् व श्री मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय अखिलानन्द जी महाराज ने अपने उद्बोधन मे माखन लीला गोवर्धन व रासलीला का दर्शन कराते हुए कहा कि प्राकृतिक जीव माखन लीला को माखन चोरी लीला कहते हैं। लेकिन जिन्हे हम ईश्वर मानते हैं वे चोरी कैसे कर सकते हैं। आंतरिक दृष्टि से भगवान गौ पालक हैं। तो गौ से ही दुग्ध माखन आदि प्राप्त होते है। जो कर के रूप मे कंस को दिया जाता था। भगवान ने विचार किया गौ का पालन हम ग्वाल बाल करते हैं। तो उसका फल भी उन्हे ही प्राप्त होना चाहिए जिसके फलस्वरूप भगवान द्वारा माखन चोरी लीला की जाती है। गोवर्धन लीला का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान भक्त के भीतर अभिमान नहीं देख सकते जब इंद्र को अपने इंद्रत्व का अभिमान हुआ तो भगवान को गोवर्धन लीला करनी पड़ी। और उन्होनें उक्त लीला करके प्रकृति की पूजा करायी। लीला आध्यात्मिक दृष्टि से गो का अर्थ इंद्रीय से है अर्थात अपनी इंद्रीयों को परमात्मा को समर्पित करना ही गोवर्धन लीला है।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

दूसरे भाव से देखा जाय तो गो का अर्थ गौ से है अर्थात गौ का संवर्धन ही गोवर्धन लीला है। रास पर चर्चा करते हुए कहा कि रासलीला जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही रास है सांसारिक जीव रास मे काम का दर्शन करता है। लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से रासलीला काम के विनाश की लीला है। क्योकि रासमंडल मे जितनी गोपिकाए हैं वह कोई साधारण मनुष्य नहीं बल्कि ऋषि रूपी गोपिकाएं हैं। यजमान के रूप में यज्ञनारायण सिंह व पूनम सिंह व शैलेश तिवारी रहे।

कथा श्रवण करने वालों में मुख्य रूप से उपेन्द्र सिंह,पी एन सिंह, संजय अग्रवाल, दिनेश सिंह,बृजेश सिंह, संतोष पाठक, मनोज श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, कन्हैया जायसवाल,बंटी सिंह, आलोक पाण्डेय, मिथलेश मिश्रा, अतुल दूबे, सुमित सिंह, विकास चौबे,बेचन पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया । इसके पूर्व महाराज जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शशी शंकर सिंह और श्री सेवा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व संस्कार भारती के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष /जिलाध्यक्ष सतीष जिंदल को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर आशीष प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *