| The News Times | चंदौली : थाना मुगलसराय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कसाब महाल क्षेत्र से लापता हुए तीन मासूम बच्चों को शास्त्री कॉलोनी से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सभी बच्चे स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।
दोपहर में लापता हुए थे बच्चे :
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कसाब महाल, थाना मुगलसराय क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी। लापता बच्चों में आदिल (उम्र करीब 4 वर्ष) व जोहन (उम्र करीब 3 वर्ष) पुत्र जियाउल हक निवासी कसाब महाल, थाना मुगलसराय तथा अहिल (उम्र करीब 4 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी लोहता, जनपद वाराणसी शामिल थे।
सघन तलाश और पूछताछ में सामने आई वजह :
सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, परिजनों से जानकारी ली और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की। इसके साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी बच्चों की गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को थाना मुगलसराय क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि कसाब महाल स्थित घर से वे स्वयं अपने पिता के दूसरे मकान ओड़वार (थाना मुगलसराय क्षेत्र) जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में भटककर शास्त्री कॉलोनी की ओर पहुंच गए। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रभारी अर्जुन सिंह, उ0नि0 सतीश प्रकाश, उ0नि0 प्रेमचन्द्र और मुख्य आरक्षी हरेन्द्र यादव शामिल रहे।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




