Chandauli : अराजक तत्वों ने डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

उत्तर प्रदेश

चंदौली : जिले के धानापुर थाना के लोकुआ गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उनके अंदर आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
ये है पूरा मामला

बताया गया कि धानापुर थाना क्षेत्र के लोकुआ गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा के एक हाथ के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जब गांव के लोगों की नजर पड़ी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरु कर दिया। इसी बीच किसी ने फोनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर धानापुर एसओ दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। भरोसा दिलाया कि प्रतिमा को ठीक करा दिया जाएगा। वहीं इसके लिए जिम्मेदार शरारती तत्व जल्द से जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *