On Constitution Day, the ADM (Judicial) administered the oath of the Preamble at the Collectorate auditorium.

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम न्यायिक ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प :
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के आदर्शों, उद्देश्यों और मौलिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक राज कुमार मित्तल ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद :
आयोजन के दौरान कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप जनसेवा और कर्तव्य निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *