Traffic Month: Luxury vehicles mock the Traffic Department; questions raised regarding the department's functioning.

यातायात माह : यातायात विभाग को मुँह चिढ़ा रही लग्जरी गाड़ियां, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के और नियमों को ताख पर रखकर फर्राटे भरने वाले लोगों के लिए चलाए जा रहे यातायात माह का असर शायद सिर्फ आम जनमानस व सवारी गाड़ियों के चालान तक ही सीमित रहा गया है। क्यों कि राजनीतिक पार्टियों के झंडे लगी गाड़ियां मुगलसराय क्षेत्र में आज भी बेपरवाह रफ्तार भर रहीं हैं। जो यातयात माह और उन अधिकारियों को भी मुंह चिढ़ा रही हैं जिनकी मनसा यातयात माह को सफल बनाने की है। तस्वीर में दिख रही गाड़ी मात्र एक उदाहरण हैं, ऐसी तमाम गाड़ियाँ हूटर, काली फ़िल्म प्रेसर हॉर्न लगाए उन ट्रैफिक पुलिस वालों के सामने से गुजर जाते हैं। पूरे दिन सड़क पर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते और चालान करते गुजर देते हैं। ऐसी गाड़ियों की अनदेखी का कारण क्या हो सकता है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

चलिए फिर हम इस काली रंग की कार (स्कॉर्पियो) की ही बात करते हैं। ये गाड़ी प्रतिक्रिया दिन में 3-4 या उससे अधिक बार बाजार में देखी जा सकती है। मजे की बात यह है कि जिस रुट पर चालान या चेकिंग होती है यह गाड़ी उसी रूट से गुजरती है। पर मजाल है कि कोई ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोक पाए। उन्हें तो बस बाइक चलाने, फैमिली के साथ सफर करने वाले या ऑटो-ई-रिक्शा वाले दिखते हैं जिनका चालान कर वो लोग अपनी पीठ थपथपाते हैं। बहरहाल इस गाड़ी पर लिखी नंबर प्लेट का नंबर असल में शायद UP 67 M OO11 यह है। लेकिन लिखावट की कारीगरी के कारण यह नंबर कुछ “UP 67 MODII” ऐसा दिखता है। इसके अलावा शीशे पर पद व संगठन से जुड़े स्टीकर लगे दिखाई दे रहे हैं।

नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा :
यातायात नियमों के अनुसार वाहनों पर निर्धारित मानक के अनुरूप स्पष्ट नंबर प्लेट होना अनिवार्य है जो हाई सिक्योरिटी वाले हों। इसके बावजूद यातायात माह के दौरान ऐसी कार का सड़कों पर दौड़ना अभियान की जमीनी हकीकत और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

चालान के टारगेट और चुनिंदा कार्रवाई पर चर्चा :
यातायात माह के दौरान सड़क पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर चालान का टारगेट पूरा करने में जुटे यातायात विभाग की कार्यशैली को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। चर्चा है कि आखिर चेकिंग के बावजूद ऐसे वाहन विभाग की नजरों से कैसे बच निकल रहे हैं—क्या यह महज अनदेखी है या इसके पीछे पद व प्रभाव से जुड़ा कोई अन्य कारण है।

प्रशासनिक कार्रवाई पर निगाहें :
स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि जब यातायात विभाग और पुलिस द्वारा नियम पालन को लेकर जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में नियम विरुद्ध नंबर प्लेट व स्टीकर के साथ वाहन चलाया जाना अनुशासनहीनता को दर्शाता है। अब देखना यह है कि यातायात पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर बिना किसी भेदभाव के वाहन स्वामी के विरुद्ध चालान या अन्य क्या विधिक कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *