Chandauli: Varanasi dominates the grand Kabaddi showdown, emerges victorious by defeating Bhadohi 32-24.

Chandauli : कबड्डी के महामुकाबले में वाराणसी का दबदबा, भदोही को 32-24 से हराकर बनी विजेता

उत्तर प्रदेश
  • यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में हुआ रोमांचक फाइनल, विधायक रमेश जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

| The News Times | बबुरी, चंदौली : उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी और भदोही के बीच खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरपूर मुकाबले में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदोही को 32-24 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

फाइनल मुकाबले में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल मुख्य अतिथि तथा भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों की सराहना की।

मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंततः वाराणसी ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए 32-24 से मुकाबला जीत लिया।

अतिथियों ने विजेता वाराणसी एवं उपविजेता भदोही की टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन एवं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल परिवार को भी बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *