Chandauli: A young man was brutally attacked in a minor dispute; two dozen thugs surrounded him and beat him severely.

Chandauli : मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो दर्जन मनबढ़ों ने घेरकर जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चन्दौली : कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप देर शाम दबंगों और मनबढ़ों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। महज गाड़ी साइड करने जैसे मामूली विवाद को लेकर करीब 20 से 25 लोगों ने रवि नामक युवक को घेर लिया और उसे लहूलुहान कर दिया।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

मामूली विवाद और खूनी संघर्ष :
घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रवि देर शाम अपने काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी साइड करने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

25 लोगों ने मिलकर किया हमला :
चश्मदीदों के मुताबिक, करीब 20 से 25 मनबढ़ों ने रवि को चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों ने लात-घूसों और धारदार चीजों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई की। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा।

कोतवाली पहुंचा लहूलुहान पीड़ित :
हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल रवि किसी तरह लहूलुहान हालत में मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

पुलिस की कार्रवाई शुरू :
तहरीर मिलते ही मुगलसराय पुलिस हरकत में आई। पुलिस की एक टीम ने तत्काल सहजौर गांव के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूत्रों की मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *