Chandauli : बाबा भीमराव अम्बेडकर ने वंचितों के अधिकारों का किए वकालत : सुशील सिंह

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : धानापुर पूर्वी मंडल में रविवार को तीन गांवों में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें माधोपुर, कमालपुर, अहिकौरा आदि गांव शामिल रहे।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने भारत के संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।इस दौरान लोगों को बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर के जीवन चरित्र के बारे में बताया।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20251026-WA0003
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक सुशील सिंह ने कहा की भारत के निर्माण में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाने का काम किए।वह ग़रीबों,वंचितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की हमेशा वकालत करते रहे।भाजपा ने सदैव संविधान का सम्मान किया संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए देवतुल्य है। विरोधियों की ओर से संविधान के साथ खिलवाड़ किया। उसका इस्तेमाल अपने लिए किया गया।वहीं भाजपा ने संविधान का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया।विपक्षी केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।गेस्ट हाउस की घटना आप सभी को मालूम होगा।भाजपा सरकार दलितों को साथ लेकर चलने का काम करती है।

इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नंदकुमार पांडेय,,नीरज अग्रहरि पत्रकार, संजय मिश्रा, शिवजी वर्मा,पप्पू अली,अनिल श्रीवास्तव,सुखराम राम,इमरान अहमद बीडीसी, चंद्रशेखर बीडीसी, जनार्दन राम, गौरी राम, सोनू राम, नंदू राम, सेवाराम, वकीलू रहमान,लालजी राम, भिरगू राम आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन राहुल राजभर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *