Chandauli : कोहरे के कहर से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, ट्रेनें 12-14 घंटे हुई लेट

उत्तर प्रदेश
  • रिपोर्ट : धर्मेंद्र कुमार

. TheNewsTimes |. चंदौली : कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे के कहर ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। जिसके कारण हावड़ा दिल्ली रेल रूट की कई ट्रेनें 12 से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनें देर से चलने के कारण यात्रियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओ ने पूर्वांचल में ठंड बढ़ा दी है। इतना ही नहीं कोहरे के सितम से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे सड़क पर फर्राटे भरने वाली गाड़ियां ही नहीं धीमी हुईं हैं बल्कि ट्रेनों के पहियों की गति भी कम हो गई है। हावड़ा दिल्ली रेल रुट की आधा दर्जन से आधिक ट्रेनों देर से चल रही हैं। कई ट्रेनें 12 से 14 घंटे लेट हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड के बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देर से चलने वाली ट्रेनें :

  • 12306 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे
  • 12310 राजेंद्र नगर राजधानी 12 घंटे
  • 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे
  • 22812 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे
  • 12394 राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 7 घंटे
  • 12382 पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे
  • 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8 घंटे
  • 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे
  • 20802 मगध एक्सप्रेस 8 घंटे
  • 12260 दुरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *