Chandauli : पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाई, कंदवा थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

चंदौली : भ्रष्टाचार व कार्य में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कंदवा पुलिस पर बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने कंदवा थाना प्रभारी सलील स्वरूप आदर्श समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबन की इस कार्यवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इन दिनों पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे से एक्शन मोड में दिख रहे है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मानो अभियान चला रखा हो। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को कंदवा थाना प्रभारी सलील स्वरूप आदर्श समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अचानक हुई इस कर्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों की माने तो कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत गांव की सीमा बिहार से लगती है। इस क्षेत्र से पशु और शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर होने का आरोप था। जिसके बाद बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सादेभेष ने कंदवा थाना पहुँच गए। मामले की पूरी पड़ताल के बाद गुरुवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्यवाई की। उन्होंने कन्दवा थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, एसआई अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कारवाई ने हड़कंप मच गया है।

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और अफसरों के आदेश न मानने पर कंदवा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार के साथ आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *