हाथरस में हादसा! सत्संग में मची भगदड़, 27 की मौत, सौ से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

हाथरस में हादसा : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उसे वक्त हाहाकार मच गया जब हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। घटना में अब तक 25 महिलाओं समय 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसके कारण यह दर्दनाक घटना हो गई। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है।

वहीं इस घटना में मुख्य चिकित्साधिकारी एटा ने बताया कि 25 महिलाएं और 2 बच्चों की कुचलकर मौत से पुष्टि हुई है। हालांकि लखनऊ में किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी ने अभी कोई अपडेट साझा नहीं किए हैं।

वहां मौजूद लोगो का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है जिन्हें घायल हालत में आसपास के जिलों में अलग अलग भेजा गया था। सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 लाशें पहुंच चुकी हैं। जिसमें 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *