Chandauli: After the death of his father, the eldest son of the house died in a fit of rage, creating chaos among the family members.

Chandauli : पिता की मौत के बाद अब घर के बड़े बेटे की हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चन्दौली : अभी पिता के छोड़ के जाने के गम से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि पुत्र की मौत की सूचना परिवार पर कहर बनकर बरस बड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूरा मामला जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित सरेसर गांव के समीप का है जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कमालपुर निवासी बालमुकुंद अग्रहरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

बताया गया कि बालमुकुंद अग्रहरी (44) के पिता गोवर्धन अग्रहरी का हाल ही में निधन हुआ था। जिनका तेरही आठ फरवरी को थी। पिता के जाने के गम से अभी परिवार पूर्ण रूप से उबर भी नहीं पाया था। कि मंगलवार की सुबह परिवार के बड़े बेटे की मौत की सूचना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दरअसल बालमुकुंद अग्रहरी अपने एक मित्र के साथ कमालपुर से सोमवार-मंगलवार की देर रात करीब दो बजे मुग़लसराय की तरफ जा रहे थें। इसीबीच अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर पेट्रोल पंप के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया है और वो गिर गए। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

मामले में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *