Chandauli : राज्य महिला आयोग सदस्य यूपी की अध्यक्षता में की गयी जनसुनवाई

उत्तर प्रदेश

चंदौली : सदस्या राज्य महिला आयोग उ०प्र० गीता बिन्द की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यकम किया गया। सदस्य महोदया द्वारा S.N.C.U. वार्ड/पीकू वार्ड सहित पुरुष/ महिला वार्ड पं० कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय, चन्दौली का निरीक्षण किया गया।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

निरीक्षण के पश्चात बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत केक काट कर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम पं० कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय, चन्दौली में मनाया गया। जिसमें कुल 21 नवजात शिशुओ की माताओ को बेबी किट, बेबी तावेल तथा सम्मान पत्र दिया गया।
तत्पश्चात पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस चन्दौली में महिला जनसुनवाई किया गया। उक्त जनसुनवाई में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुये, जिसके निस्तारण हेतु सदस्य महोदया राज्य महिला आयोग द्वारा सम्बन्धित विभागो को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

जनसुवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, पीडीडीयू नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चित्साधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रतिनिधि जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रभारी वन स्टाप सेन्टर, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, सदस्य बाल कल्याण समिति, प्रतिनिधि जिला पंचायत राज अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन, चन्दौली सहित अन्य महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *