Railway system buckles under the strain of Chhath Puja: Migrant workers forced to travel packed like cattle in train toilets.

डाला छठ पर चरमराई रेलवे की व्यवस्था : ट्रेनों के शौचालयों में भूसे की तरह भरकर यात्रा करने को विवश हुए कामगार

राष्ट्रीय

| The News Times | चंदौली : आस्था के महापर्व डाला छठ पर अपने घर वापसी के लिए परदेश से लौट रहे कामगारों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के शौचालयों तक में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

ऐसी ही एक बानगी (झलक) ट्रेन संख्या 03294 पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के डीडीयू (पीडीडीयू) जंक्शन पहुंचने पर देखने को मिली, जहां सामने आई तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि किस प्रकार कामगार शौचालय के अंदर बैठकर यात्रा करने की बेबसी झेल रहे हैं। पर्व के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, ट्रेनों में भीड़ का यह दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में रेल प्रशासन के लिए इस भारी भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

रेलवे की तैयारियों पर टिकी निगाहें :
हालांकि, यह कोई पहला अवसर नहीं है जब रेलवे प्रशासन को पर्वतीय सीजन या महाकुंभ जैसे आयोजनों के दौरान इस प्रकार की भारी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष डाला छठ के मौके पर रेलवे अपने तंत्र को मजबूत कर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने का सफल प्रयास करता रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष भी रेल प्रशासन इस विकट भीड़ से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम और विशेष ट्रेनों के संचालन की पूरी तैयारी में जुटा होगा, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे और हर श्रद्धालु सकुशल अपने परिवार के साथ पर्व मना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *