Mughalsarai MLA Ramesh Jaiswal had the foundation stones laid for two roads worth ₹1.23 crore by the public.

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया 1.23 करोड़ की दो सड़कों का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश

| The News Times |चंदौली : मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार (13 सितंबर) को जनहित से जुड़ी दो प्रमुख सड़कों का शिलान्यास कराया। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 1 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं फीता काटने के बजाय स्थानीय नागरिकों और ग्रामीण ‘देवता तुल्य’ जनता के हाथों शिलान्यास संपन्न कराया।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली राहत : शिलान्यास के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि ये सड़कें पिछले लगभग 10 वर्षों से जर्जर स्थिति में थीं और निर्माण की राह देख रही थीं। अब इनके पक्के निर्माण से दर्जनों गांवों की जनता को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “क्षेत्र की ऐसी सभी पुरानी व उपेक्षित सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है, जो लंबे समय से नहीं बनी हैं। शासन स्तर से पैरवी कर ऐसी सभी सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा।”

स्थानीय जनता ने जताया आभार : शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक की इस अनोखी पहल की सराहना की। उपस्थित जनता ने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी जनप्रतिनिधि ने स्वयं शिलान्यास न करके स्थानीय आम नागरिकों के हाथों विकास कार्य का शुभारंभ करवाया है, जो आम जनता के सम्मान को दर्शाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति : इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, अशोक गिरि, विपिन गिरि, प्रमोद मौर्य, रामवृक्ष शर्मा, विजेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, राजेश तिवारी, रामप्रकाश राय, दिनेश बियार, संजय पासवान समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *