Interlocking road to be constructed in Bhisaudi at a cost of ₹7.10 lakh; MLA Ramesh Jaiswal lays the foundation stone.

भीसौडी में ₹7.10 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक रमेश जायसवाल ने कराया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश
  • जनता के हाथों कराया गया शिलान्यास, मुगलसराय विधायक बोले—”विधानसभा में नहीं रुकने दूंगा विकास की गति”

| The News Times | मुगलसराय (चन्दौली) : मुगलसराय विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जनहित और क्षेत्र के चौमुखी विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इसी क्रम में बुधवार (19 अगस्त) को विकास खंड नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा भीसौडी में विधायक विकास निधि के तहत बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

ग्राम सभा भीसौडी में मन्ना पटेल के मकान से लेकर भरत पटेल के मकान तक कुल ₹7 लाख 10 हजार की लागत से इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विधायक रमेश जायसवाल ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों से ही इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न कराया।

आवागमन की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत :
शिलान्यास के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गांव के लोगों को अब कीचड़ और जर्जर रास्ते से मुक्ति मिलेगी तथा आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मुगलसराय विधानसभा में विकास की गति को कभी रुकने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के हर गांव और टोले को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के लिए मैं शासन स्तर पर पूरी ताकत झोंक दूंगा।”

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की रही गरिमामयी मौजूदगी :
शिलान्यास के इस शुभ अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य की शुरुआत होने पर खुशी व्यक्त की और विधायक का आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से श्यामनारायण पटेल, राजेश यादव, कल्लू पाल, शांति देवी, माया देवी, सुमन पटेल, सरस्वती देवी और विराट झा समेत भारी संख्या में स्थानीय देवतुल्य जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *