Good Work: Illegal liquor worth Rs 1.40 crore recovered; it was being smuggled hidden under paper bags in a truck.

Good Work : 1.40 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक में कागज़ की गुल्लियों के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चन्दौली : उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रक से 1.40 करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की खेप नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

कागज़ की गुल्लियों के बीच ‘खतरनाक’ खेल :
तस्करों ने पुलिस की आँखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। राजस्थान नंबर के ट्रक (RJ14JQ3205) में ऊपर की तरफ कागज़ की बड़ी-बड़ी गुल्लियाँ (जिसमें धागा लपेटा जाता है) लदी हुई थीं। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से तलाशी ली, तो अंदर का नज़ारा चौंकाने वाला था। गुल्लियों के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।

849 पेटियां और 7473 लीटर शराब ज़ब्त :
पुलिस ने ट्रक से कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 7473.36 लीटर है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू और ब्लू स्टार जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। सभी बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” लिखा हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

मैनपुरी के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार :
पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हरिश्चन्द्र और अंकित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी (थाना भोगाँव) के निवासी हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और इस सिंडिकेट के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।

बरामद करने वाली टीम :
इस बड़े ऑपरेशन को थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया। टीम की मुस्तैदी की सराहना करते हुए उच्चाधिकारियों ने पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *