Lok Sabha Election 4th Phase Voting : कन्नौज में मतदान हुआ शुरू‚ भाजपा प्रत्याशी ने कहा हम 7–8 के बीच करेंगे मतदान

राजनीति राष्ट्रीय

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है‚ इस लोकसभा क्षेत्र में 19.88 लाख मतदाताओं के साथ 15 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है। जिसके लिए लोकसभा क्षेत्र के 1049 मतदान केंद्रों पर 1519 बूथ बनाए गए हैं। तीनों विधानसभाओं में मॉडल बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें ढंग से सजाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। आज सुबह माकपोल किया गया जिसके पश्चात सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

लोकतंत्र के इस महापर्व पर आज लोकसभा के 19 लाख मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सांसद को चुनकर संसद तक भेजेंगे। इसका परिणाम चार जून को तय होगा कि किस प्रत्याशी का सफर दिल्ली तक जाएगा। इसके लिए युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक मतदान करने के लिए उत्साहित है। निर्वाचन ने भी शांत पूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कन्नौज लोकसभा में पांच विधानसभा आतीं हैं। कानपुर देहात की रसूलाबाद, औरैया की बिधूना, कन्नौज में छिबरामऊ, सदर और तिर्वा विधानसभा है। कन्नौज लोकसभा में 19,88,925 मतदाता है‚ जिसमें पुरुष मतदाता 10,64,886 व 9,23,944 महिला मतदाता है। 28313 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इन सभी मतदाताओं को मतदान करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए निर्वाचन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल देने की कोशिश की गई। इस सीट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भाजपा सांसद व सुब्रत पाठक और बसपा से इमरान बिन जफर समेत 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान है। यहां सपा और भाजपा में टक्कर है। इस सीट पर चुनावी प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हुई थी। अधिसूचना के बाद इसी दिन से नामांकन भरना शुरू हुआ था।

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक करीब साढ़े 7 – 8 के बीच डालेंगे वोट

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक भोलानाथ धर्मशाला बूथ सं०– 261 पर अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह साढ़े 7 और 8 के बीच वह पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालेंगे।वोट डालने जा रहे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि बस बहुत जबरदस्त सूचनाएं आ रही है‚ चारों तरफ बड़ा उत्साह है मतदाताओं में वोट करने का और बस मै भी अब थोड़ी देर में नित्य काम को निपटा कर और अपना जो है ईश्वर की आराधना कर करके फिर जाऊंगा। स्वभाविक है देखिए मोदी जी के पक्ष में ही मतदान पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। देश की जनता फिर से एक बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। मेरे अंदर जबरदस्त उत्साह है। मै मुझे भी देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को वोट देने का अवसर मिला है। समाजवादी पार्टी के टाइम पर होता था यह सब कि सरकार उनकी होती थी तो फर्जी मतदान यह सब करा लेते थे। प्रयास करते ही हैं चोर चोरी से जाता है लेकिन सीनाजोरी से नही जाता है तो प्रयास करते ही है‚ लेकिन कर नहीं पाएंगे क्योंकि सरकार भाजपा की है‚ निष्पक्ष चुनाव होगा। जनता को संदेश देते हुए भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में निकलकर राष्ट्रहित में अपने भविष्य की चिंता करते हुए मतदान अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *