Jaipuria School Padav's 12th Foundation Day: Students rejoice with 'Pratibha Samman', cultural presentations captivate hearts

जैपुरिया स्कूल पड़ाव का 12वां स्थापना दिवस: ‘प्रतिभा सम्मान’ से खिले छात्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राष्ट्रीय

| The News Times | पड़ाव, चंदौली : नगर के प्रतिष्ठित जैपुरिया स्कूल की पड़ाव शाखा ने अपना 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के संगम सभागार में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ के दौरान शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 11वीं तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

मेधावियों को मिले ‘प्राइड’ और ‘कौटिल्य’ अवार्ड :
समारोह में मेधावी छात्रों को तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए:

  1. जयपुरियन प्राइड अवार्ड: अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को।
  2. 100% अटेंडेंस अवार्ड: वर्ष भर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को।
  3. कौटिल्य अवार्ड: विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता दिखाने वाले विद्यार्थियों को।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा तुलसी वेदी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम :
स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल लोक नृत्य, समूह नृत्य, सोलो फ्रीस्टाइल डांस और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गुरुकुल से आधुनिक शिक्षा तक का सफर :
प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने अपने संबोधन में कड़ी मेहनत और लगन को सफलता का मूलमंत्र बताया। उन्होंने प्रेरक कहानियों के माध्यम से गुरुकुल पद्धति और आधुनिक स्कूली शिक्षा के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने दशक भर पुराने समय को याद करते हुए विद्यालय से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य की आधुनिक योजनाओं का आश्वासन दिया।

अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिले हुए थे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन तनुप्रिया पॉल व तान्या मिश्रा ने किया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति :
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज व गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास, संयोजिका शाजिया बदर, सिमरनप्रीत कौर और राशि जैन सहित शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *