| The News Times | चंदौली : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र और उसके संभावित असर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में 24 घंटे (24×7) काम करने वाला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटा जा सके।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन विभाग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी संभावित जलभराव, तेज हवाओं या अन्य आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कंट्रोल रूम में राहत कार्यों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
आपातकालीन सहायता के लिए जारी हुए नंबर :
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। चक्रवाती मौसम के दौरान किसी भी दुर्घटना, जलभराव या आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 एवं 262100 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर मिलने वाली सूचनाओं पर तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित विभागों को दिए गए कड़े निर्देश :
जिलाधिकारी ने सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों समेत सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आवश्यक राहत सामग्री और संसाधनों की पूर्व तैयारी पुख्ता करने को कहा गया है।
प्रशासन की नागरिकों से अपील :
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




