| The News Times | चन्दौली : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर (वार्ड नंबर-19) में सोमवार को एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकेले घर में की खुदकुशी :
मृतक की पहचान प्रदीप तिवारी (35) के रूप में हुई है। प्रदीप वाराणसी के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोमवार की सुबह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को बनारस कैंट स्टेशन छोड़कर वापस घर लौटा था। दोपहर में जब वह घर पर अकेला था, तब उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना :
शाम करीब 5 बजे जब आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
जांच में जुटी पुलिस :
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




