चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ पावन पर्व

उत्तर प्रदेश

| The News Times | Chaitra Navratri 2025 : आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन, जो नौं दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत है। इस शुभ अवसर पर देशभर में श्रद्धालु भक्तों ने घरों में कलश स्थापना, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत का पालन कर इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20251026-WA0003
previous arrow
next arrow
Shadow

चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मनाई जाएगी। इस पर्व के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दिन के 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा, जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस पावन अवसर पर भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की, जो मां दुर्गा का प्रथम रूप मानी जाती हैं। मां शैलपुत्री का स्वरूप पर्वतों की पुत्री के रूप में जाना जाता है और इन्हें शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

भक्तों ने अपने दोस्तों, परिवारजनों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ शुभकामनाएं भेजी और इस पावन पर्व को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया।

इस नवरात्रि पर सभी की जीवन में मां दुर्गा की आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *