Enthusiasm filled the field, and players showcased their talent at Zest-2026: The three-day sports festival concluded grandly at Jaipuria Schools.

मैदान में उतरा जोश, ज़ेस्ट-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दम: जयपुरिया स्कूल्स पड़ाव में त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन

उत्तर प्रदेश
  • जयपुरिया स्कूल्स पड़ाव में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘ज़ेस्ट’ का ओजपूर्ण समापन।
  • वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर के 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 850 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
  • मेजबान जयपुरिया स्कूल्स पड़ाव ने जीता ‘विजेता’ का खिताब; डीपीएस काशी दूसरे और यूपीएस बबुरी तीसरे स्थान पर।
  • क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपीएस बहूआर ने मारी बाजी, प्रथम स्थान पर कब्जा।
  • स्केटिंग, शूटिंग, आर्चरी, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में दिखा छात्रों का हैरतअंगेज कौशल।


| The News Times | चंदौली : जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव जे़स्ट अत्यंत ही भव्य एवं ओजपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रतिवर्ष अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रदेश के तीन जिलों चंदौली, मिर्जापुर एवं वाराणसी से 22 विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 850 छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दे कर कार्यक्रम को रोचक, जोशीला और सफल बनाते हैं। इस आयोजन में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था, जिससे छात्रों में अनुशासित जीवनशैली, टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित हो सके। साथ ही उन्हें अकादमी पढ़ाई के अलावा अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करना भी था।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

आयोजन का शुभारंभ पदाधिकारी वृंदों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अन्य विद्यालयों से आए खेल प्रशिक्षकों के गरिमामय स्वागत से हुआ। तत्पश्चात मार्च पास्ट द्वारा छात्रों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया तथा मशाल प्रज्वलन द्वारा खेल भावना की ज्योति प्रज्वलित की गई जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को प्रेरित करती रही। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक वेलकम डांस ने वातावरण को और अधिक सकारात्मक रूप दिया। तत्पश्चात पारंपरिक शैली में सेरेमोनियल गन फायर के साथ खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस तीन दिवसीय अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता ज़ेस्ट के अंतर्गत स्केटिंग, शूटिंग, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल,आर्चरी, बैडमिंटन, चेस तथा एथलेटिक्स जैसे विविध खेल आयोजनों को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त बालिका वर्ग के लिए एक किलोमीटर और बालक वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ भी आयोजित रही जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि अनुशासन,नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं। ऐसे आयोजन केवल जीतने या हारने के बारे में नहीं होते हैं बल्कि यह हमें सिखाते हैं कि जीत में विनम्र कैसे रहना है और हार से सीखकर दोबारा कैसे खड़े होना है। सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी तथा खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बल दिया।

क्रिकेट का खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रथम स्थान पर यूपीएस बहूआर की टीम, द्वितीय स्थान पर जैपुरिया स्कूल की पड़ाव शाखा तथा तीसरे स्थान पर यूपीएस बबुरी की टीम रही। समग्र रूप से मेजबान विद्यालय जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव शाखा विजेता, द्वितीय स्थान पर डीपीएस काशी एवं तृतीय स्थान पर यूपीएस बबुरी रहा।

कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन समारोह में सभी खेलों के विजेताओं को विद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज के कर कमलों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के शिक्षकों के नेतृत्व में तरनदीप सिंह बग्गा ने किया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्री श्याम सुंदर बजाज, निदेशक श्री आयुष्मान बजाज, निदेशक श्री गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर श्री आशीष सक्सेना, प्राचार्य श्री बिनोद कुमार दास, तीनों वर्गों की संयोजिकाओं सहित शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *