Chandauli : अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का नुकसान

उत्तर प्रदेश

. TheNewsTimes |. चंदौली : धीना थाना क्षेत्र के जमुर्खा गांव में शुक्रवार की सुबह श्यामराज गोड़ के घर में अज्ञात करणो से लगी आग से हजारों का नुकसान हो गया। सुचान के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20251026-WA0003
previous arrow
next arrow
Shadow

बताया गया की श्यामराज गोड़ के घर के बच्चे शुक्रवार की सुबह खेल रहें थे। उसी बीच अज्ञात कारणों से लगी आग को देख चिल्लाने लगे। घर की महिलाओं ने जब छत पर जाकर देखा तों आग भयंकर रूप धारण कर लिया था। इस दौरान उन्होंने शोर मचाना सुरु कर दिया। महिलाओं की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में करकट को हटाना चाहा। लेकिन आग से निकल रहे धुआँ के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्नि मिशन दल को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुँचे फायर कर्मियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृह स्वामीनी फुलेसरा देबी ने बताया छत पर बना करकट नुमा घर में पशुओ के लिए रखा पुआल चारे के लिए जिसमे अज्ञात कारणों से आग लग गईं। जिससे उस घर में रखा सरसों एक कुंतल व गेहूँ पचास किलो अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *