Chandauli: Criminals Unleash Havoc; Merchant Robbed in Broad Daylight on the Road, Causing Panic

Chandauli : चंदौली में बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर व्यापारी से लूट, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश
  • 45 हजार की लूट: गोरखपुर से बीज बेचकर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने बनाया निशाना।

| The News Times | चंदौली : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अपराध का ग्राफ थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला बुधवार की देर रात का है, जहाँ कुरहना नेशनल हाईवे अंडरपास के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक बीज व्यापारी और उसके चालक के साथ मारपीट कर हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना अंतर्गत सुरहां गांव निवासी रविंद्र कुमार बीज का व्यवसाय करते हैं। बुधवार को वह अपने ड्राइवर रोहित सिंह के साथ मैजिक गाड़ी पर धान का बीज लेकर गोरखपुर बेचने गए थे।

देर रात वापस लौटते समय, जब वे कुरहना रिंग रोड अंडरपास के पास पहुंचे, तो लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने व्यापारी रविंद्र कुमार और उनके चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हजारों की नगदी और मोबाइल लेकर फरार :
मारपीट के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के पास मौजूद 45 हजार रुपये नगदी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच :
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसओजी समेत दो अन्य टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *